Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*मनोज नन्ना जी राष्ट्रीय बजरंग दल के पंजाब अध्यक्ष नियुक्त:-

डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी के दिशा निर्देश पर कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर में पंजाब प्रदेश की बैठक हुई!

जालंधर:- आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की मीटिंग संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी के दिशा निर्देश पर कृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर में पंजाब प्रदेश की बैठक हुई! जहां विशेष तौर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज सिंह , ओजस्विनी विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी जी , संगठन मंत्री रामानंद जी ने श्री विजय कपूर को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब का और मनोज नन्ना को राष्ट्रीय बजरंग दल का पंजाब अध्यक्ष एवं लखविंदर सरीन को पंजाब का मंत्री बनने पर सम्मानित किया और इस मीटिंग में प्रस्ताव पास हुआ की नवंबर तक पूरे पंजाब में 500 हनुमान चालीसा केंद्र और 800 समितियां बनाई जाएगी और जनसंख्या में निरंतरण कानून बनाने के लिए हर जिले में ज्ञापन दिया जाएगा और गौ हत्या पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाया जाए! 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाया जाएगा और विजयदशमी पर पूरे पंजाब भर में काम से कम एक लाख घरों में शस्त्र पूजा का कार्यक्रम होगा इसके अलावा और भी कई विषयों पर चर्चा हुई जिसमें पंजाब के अलग-अलग जिलों से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया इस मीटिंग में पटियाला से विमल मित्तल धूरी से और बालटाना से डीआर राणा , मोरिंडा से सुधीर कक्कड़ ,खरड़ से शमशेर सिंह भारद्वाज , नवीन झा , विवेक भारद्वाज , निखिल वेद , महेश गर्ग , दीपक शर्मा मोगा ,  मंगत सिंगला , नरेश कुमार खन्ना से डी.के पाण्डेय संगरूर से आदि शामिल हुए!

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post