Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सोमवार को पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ जालंधर आयेगे

17 जुलाई सोमवार को पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ जालंधर आयेगे

प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह-सुशील शर्मा

पंजाब की तरक्की एवं विकास के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प-इन्द्रइकबाल अटवाल

जाखड़ की जालंधर से शुरू प्रवास यात्रा राज्य मे बदलाव व भाजपा के पक्ष मे जनसमर्थन का तूफान लेकर आयेगी-पुष्पिंद्र सिंघल 


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जलांधर आगमन पर बैठक का आयोजन

जलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के सोमवार को जलांधर आगमन पर स्वागत की तैयारियों के लिये महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी पुष्पिंदर सिंघल और जलांधर से पार्टी के उम्मीदवार रहे इंदर इक़बाल सिंह अटवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने सोमवार के कार्यक्रम के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श करके अंतिम रूप दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह है तथा सोमवार को कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ उनका स्वागत करेंगे।इस अवसर पर इंदर इक़बाल सिंह अटवाल ने कहा कि पंजाब की तरक्की एवं विकास के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प है।उन्होंने कहा कि आने वाले निगम चुनावों और अगले साल लोकसभा चुनावों में सुनील जाखड़ के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर होकर पूरे पंजाब में परचम लहरायेगी।इस अवसर पर पुष्पिंदर सिंघल ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की जालंधर से शुरू हो रही प्रवास यात्रा पूरे राज्य मे बदलाव व भाजपा के पक्ष मे जनसमर्थन का तूफान लेकर आयेगी।उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ पंजाब के कद्दावर नेताओं में आते हैं और उनका प्रदेश की राजनीति में बहुत ज्यादा प्रभाव है और जिसका लाभ प्रदेश में पंजाब भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।इस अवसर पर ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,भूपिन्दर कुमार,दविंदर भारद्वाज,मुनीष विज,जिला सचिव शाम शर्मा, गुरिंदर सिंह लांबा,अनु शर्मा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,ज़िला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,ज़िला ऑफिस सचिव योगेश मल्होत्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता किशन लाल शर्मा और अजय जोशी,एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल,ज़िला बीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कश्यप,मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल,संदीप कुमार,शिव दर्शन अब्बी,राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,अमृतपाल सिंह संघा,मनीष बल,गौरव जोशी,टीटू कपानिया,कुणाल शर्मा,दिनेश महेन्द्रू, संदीप,पूरन चंद,सुनील चोपड़ा, सुशील चौहान,सन्तोष शर्मा,शाम शर्मा,युवा मोर्चा महामंत्री सूर्या मिश्रा,युवा भाजपा नेता सनी बांसल आदि उपस्थित थे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post