Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मशहूर Travel Agent महिला विवादों में... इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, मामला जानकर आप भी रह जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में मशहूर Travel Agent महिला विवादों में...

इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, मामला जानकर आप भी रह जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर : विदेश में बेहतर भविष्य का सपना लेकर निकली एक महिला जालंधर में ठगी का शिकार हो गई। कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने का झांसा देकर एक एजेंट ने न केवल उसका भरोसा छीना बल्कि 2.68 लाख रुपये की भारी रकम भी हड़प ली। होशियारपुर के गांव महिगरेवाल की संदीप कौर ने छह महीने पहले ‘ड्रीम डेस्टिनेशन कंसल्टेंट’ नामक कंपनी से संपर्क किया था, जिसकी मालकिन पूनम कुमारी ने उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिया था। संदीप ने जब अपने रिश्तेदार की सिफारिश पर एजेंट से संपर्क किया, तो उसे जालंधर बस स्टैंड के पास ऑफिस में बुलाया गया, जहां पहली ही मुलाकात में एजेंट ने खुद को एक भरोसेमंद वीजा कंसल्टेंट बताया।

संदीप कौर ने बताया कि एजेंट ने लगातार बहानेबाज़ी करते हुए उससे किस्तों में कुल 2.68 लाख रुपये ले लिए, साथ ही पासपोर्ट भी रख लिया। जब महीनों बाद भी वीजा नहीं आया और एजेंट ने टालमटोल शुरू कर दी, तो संदेह गहराया। अंततः पीड़िता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद मामला थाना छह में भेजा गया।

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद पूनम कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन वह फिलहाल फरार बताई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261390

Share this Post