Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नहाने गए चार दोस्तों की एक साथ डूबने से मौ'त, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम 

झारखंड में सुबह सुबह  एक साथ चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों दोस्त एक साथ हर रोज की तरह नहाने के लिए चेक डैम गए हुए थे, लेकिन इस दौरान चारों युवक तेज बहाव में बह गए और सीमेंट की दीवार से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गौरव मंडल, सुनील साहू, हरिवास दास और मनोज साहू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। 

बताया जा रहा है कि चारों युवक करीब 20 साल के थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही इस हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि चेक डैम पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही सुरक्षा की कोई व्यवस्था। जिसके कारण लोगों ने मांग की है कि डैम और अन्य जलस्रोतों पर सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं। 

मृतक गौरव मंडल के बड़े भाई गौरांग मंडल ने बताया कि चारों दोस्त रोज़ की तरह नहाने के इरादे से चेक डैम पहुंचे थे, लेकिन बुधवार को पानी का बहाव बेहद तेज था, जिससे वो संतुलन नहीं बना सके और बहते हुए डैम की दीवार से टकरा गए और चारों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234143

Share this Post