Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

कूडे के ढेरो का जवाब जनता आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनावो मे देगी : किशनलाल शर्मा

टूटी सड़के, गंदा पानी, कूडे के ढेरो का जवाब जनता आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनावो मे देगी : किशनलाल शर्मा

अजित नगर मे पांच महीनो से गन्दा पानी पी रहे महिला, बच्चे, बजुर्गों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रचंड प्रदर्शन। 

केजरीवाल, भगवंत मान, एवं बलकार सिंह शर्म करो शर्म नही तो गंदे पानी से डूब मरो के नारो से गूंजा अजीत नगर।  
जालंधर,  (   ) भाजपा नेता किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता मे अजीत नगर एवं आस पास इलाके मे पिछले 5 महीनो से गंदा पानी पी रहे लोगो ने भारी  संख्या में महिला, बच्चे व बजुर्गों ने पंजाब सरकार के खिलाफ  प्रचंड प्रदर्शन किय। और हाथों में केजरीवाल, भगवंत मान, एवं बलकार सिंह की तख्तियां पकड़ नारे भी लगाए,की नेताओं शर्म करो शर्म नही तो गंदे पानी से डूब मरो। इस मोके पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने कहा लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम के अधिकारी की ओर से संज्ञान में लाने पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है  है सभी अधिकारी एवं नेता सता के नशे मे मस्त है। आम आदमी की कोई सुनवाही नही हो रही, और कहा कितने शर्म की बात है पांच महीनो से इलाकनिवासी गन्दा पानी पी रहे है इलाके में बीमारियां फैल रही है और कूड़ों के ढेर लगे हुए है उन्होंने प्रशासन से अपील की जल्द से जल्द गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाये नहीं तो सरकार के खिलाफ अर्थी फूँक प्रदर्शन किये जायेंगे उन्होंने कहा अगर सोमवार तक इसका समाधान नहीं हुआ तो अगले दिन नगर निगम दफ्तर में प्रदशन किया जायेगा।                                                                                                                                       
  उन्होंने कहा अगले महीने होने वाले नगर निगम के चुनावो मे जनता आम आदमी पार्टी के नेताओ से इसका हिसाब मागेगी।  ठहराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की सप्लाई में जल्दी ही सुधार नहीं किया गया तो वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। 
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा उन्होंने कहा शहर का ऐसा कोई इलाका नही जहा सड़के टूटी नही और गंदा पानी, कूडे के ढेर लगे है। लेकिन अधिकारी एवं नेता सता मे मस्त है।
इस अवसर पर,जरनैल सिंह, जस्विंदर सिंह,अवतार सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह,हीरा सिंह, सुखदेव , दविंदर्, लखविंदर्, राकेश , जसप्रीत, मनप्रीत, हरप्रीत, प्रीति, सोनी मंजीत सिंह अन्य मौजूद रहे।
:नगर निगम एवं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किशनलाल शर्मा, जरनैल सिंह, जस्विंदर सिंह,अवतार सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह,हीरा सिंह, एवं इलाकावासी।                                                                                                                                                            हाथों में तख्तियां व गंदे पानी की बोतले लेकर प्रदर्शन करते महिलायें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post