Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

सुखपाल खैहरा को मानहानि का नोटिस, सरकार पर लगाए थे घोटाले के आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को मानहानि का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्हें 72 घंटे के अंदर सार्वजनिक और लिखित रूप में माफी मांगने के लिए कहा है। 

राजबीर सिंह ने ने कहा कि सुखपाल खैहरा ने झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। अगर सोमवार तक सुखपाल खैबरा ने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।  
 
आपको बता दें कि सुखपाल खैहरा ने हाल ही में पंजाब पुलिस के लिए खरीदी 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर सरकार पर 15 से 20 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था।  उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम समझ सकते हैं कि भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और पंजाब पुलिस इस संदिग्ध खरीद पर चुप क्यों हैं, लेकिन मुख्यधारा की मीडिया भी क्यों मौन है? क्या वे भी इस घोटाले में साझेदार हैं?


133

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147175