Thu, 06 Aug 2026
Post Details

घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें पूरी खबर 28 जुलाई से सरकारी बसों की हड़ताल संभव यूनियन ने किया चक्का जाम का ऐलान

घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें पूरी खबर

28 जुलाई से सरकारी बसों की हड़ताल संभव

यूनियन ने किया चक्का जाम का ऐलान

 

पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को 28 जुलाई से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। PRTC, पनबस और पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट यूनियन ने मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में राज्यभर में बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

 

बता दें कि 9 जुलाई को हुई एक दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन 11 दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि 27 जुलाई तक सरकार ने यूनियन की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192065