Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

एक बार फिर मिली धमकी, लिखा सीएम आवास और एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा

जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। जिसमें लिखा कि एक से दो घंटे के बीच सीएम ऑफिस और एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

सीएम आवास की चैकिंग की गई
धमकी मिलने के बाद तुरंत ही राजस्थान पुलिस ने सीएम आवास की चैकिंग की। बम और डॉग स्कवॉड को सीएम में चैकिंग के लिए भेजा गया। हालांकि सीएम आवास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पर इस धमकी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

वहीं एयरपोर्ट भी चैकिंग शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्कवॉड और सिविल डिफेंस की टीमों को भेजा गया है। जहां वह हर जगह ही अच्छे से तालाशी ले रही हैं। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी भी इस मामले में अलर्ट मोड पर आ गया है।

लगातार मिल रही हैं धमकियां
आपको बता दें कि देश में अलग-अलग राज्यों, शहरों, एयरपोर्ट और धार्मिक स्थल को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों के कारण लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं सभी धमकियां ईमेल के जरिए ही भेजी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां धमकी देने वालों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post