Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 10 बच्चों की मौ'त, हादसे में बच्चे गंभीर रूप से जख्मी, Video

राजस्थान के झालावाड़ सुबह-सुबह पिपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। छत गिरने के कारण 10 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक बच्चे गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद गांव वाले तुरंत स्कूल में पहुंचे और उन्होंने बच्चों को मलबे से निकालना शुरू किया।

Heartbreaking ????

Several children buried under a collapsed school roof in #Jhalawar , #Rajasthan ; 5 dead, over 30 seriously injured.

Prayer ????May god help the victims.. ????#School #ViralVideo #AnilAmbani #YuvaSewaSangh #IEXCrash #HrithikRoshan pic.twitter.com/vDr7ma3a3T

— Tanisha Sarania (@TanishaSarania) July 25, 2025

क्लासरूम की गिरी थी छत
बताया जा रहा है कि स्कूल में 7वीं क्लास की छत गिरी है। जिस दौरान छत गिरी थी, उस समय क्लास में 35 बच्चे बैठे हुए थे और सभी मलबे के नीचे दब गए। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल टीचर्स ने गांववालों की मदद से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया।

पीएम मोदी ने जताया दुख
बताया जा रहा है कि स्कूल का भवन काफी पुराना था और बारिश के दौरान पहले भी पानी टपकने की शिकायतें की जा चुकी थीं।  फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वहीं राजस्थान के सीएम भजनलाल दोपहर 2 बजे हादसे वाली जगह पर पहुंचेंगे। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259162

Share this Post