Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, जेल में बंद पूरा परिवार

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और नगर निगम प्रशासन लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं सांझे ऑपरेशन के दौरान हरदयाल नगर में तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

नगर निगम के अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि आज एक व्यक्ति के घर के बाहर बने अवैध कब्जे पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। उक्त व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई उसके द्वारा जवाब कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके चलते आज पुलिस की अगुवाई में उक्त व्यक्ति के घर के बाहर बने अवैध कब्जे को धवस्त किया जा रहा है। 

वहीं दूसरी ओर एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उक्त व्यक्ति एक तस्कर है और उस पर 20 मामले दर्ज है। व्यक्ति की पहचान विजय कुमार उर्फ लड्डू पुत्र जगदेव सिंह निवासी हरदयाल नगर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि तस्कर का पूरा परिवार कपूरथला जेल में बंद है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262071

Share this Post