Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिमाचल के मंडी में 150 फीट खाई में गिरी बस, हादसे में 4 की मौ'त, 8 जख्मी

हिमाचल के मंडी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जहांं HRTC की बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 8 से ज्यादा सवारियां जख्मी हो गई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि यह हादसा सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर हुआ है। हादसे के बाद तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। हादसे के समय बस में 20 से 25 सवारियां बैठी हुई थीं।

शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि सुबह 9 बजे मसरेन के त्रांगला गांव के पास मोड़ था। मोड़ के पास जाकर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सरकाघाट के डीएसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं और उन्होंने हादसे की पुष्टि की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258535

Share this Post