Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

कल सुबह नहीं बंद होगी मकसूदां मंडी, प्रशासन ने मानी व्यापारियों की मांगे, देखें Video

जालंधर मकसूदां मंडी में अवैध तरीके से पर्ची काटने को लेकर मार्किट कमेटी और एसडीएम व आप नेता अमित ढल्ल के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग हुई है। जिसमें प्रशासन ने मार्किट कमेटी की लिखित मांगों को मान लिया है। जिस कारण अब मकसूदां मंडी को बंद करने की कॉल वापिस ले ली गई है।

मंडी के व्यापारियों की मुख्य मांगे है कि मंडी में गुंडागर्दी ना हो, पर्ची काटने के नाम पर अवैध वसूली ना हो।  अगर लिखित में एसडीएम से आश्वासन मिलता तो ठीक है, नहीं तो उनकी मांगो को लेकर मार्किट बंद रहेंगी। ठेकेदार पर्ची काटने के नाम पर 4 गुणा पैसे वसूले जा रहे है। उनकी मांग है कि ठेको को कैंसिल किया जाए। 

मंडी के प्रधान मोहिंदरजीत सिंह शंटी बत्तरा व चेयरमैन बताया कि यह बंद की काल अस्थायी है और सरकार व प्रशासन को चेतावनी देने के लिए है। अगर ठेकेदारों की धक्केशाही को रोकने के लिए सरकार या प्रशासन ने गंभीरता से कदम नहीं उठाए तो मंडी का आंदोलन अनिश्चित समय के लिए बढ़ सकता है और मंडी के बंद होने से आम नागरिक की दैनिक जरूरतों पर जो असर पड़ेगा, उसका जिम्मेवार प्रशासन होगा।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188494