Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक पर जा रहा परिवार नहर में गिरा

फिरोजपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बाइक पर जा रहा परिवार अचानक नगर में गिर गया। जैसे ही परिवार नहर में गिरा तो राहगीरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। राहगीरों ने पति-पत्नी को तो बचा लिया पर दोनों बच्चों को बचा नहीं पाए। क्योंकि पानी का बहाव काफी तेज था। फिलहाल बच्चों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि भजन सिंह अपनी पत्नी मनदीप कौर, बेटे गुरभेज सिंह (5 साल) और बेटी निमरत कौर के साथ फिरोजपुर अपनी बाइक से जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही सरहिंद की नहर के पुल पर पहुंचा तो कीचड़ होने के कारण उसका बाइक फिसल गया। जिस कारण पूरा परिवार नहर में गिर गया।

हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने गांव वालों के साथ मिलकर आने-जाने वाले दोनों रास्तों को बंद करके धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, क्योंकि पुल की रेलिंग चोरी हो गई थी। इस कारण परिवार का कहना है कि जिन्होंने लापरवाही बरती है उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post