Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी को धार्मिक सजा, काली माता का रूप धारण कर बनाई थी वीडियो

हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक को काली माता मंदिर ने धार्मिक सजा सुनाई है। मंदिर ने पायल मलिक को धार्मिक सजा सुनाते हुए 7 दिनों के लिए मंदिर की सफाई करने के लिए कहा है। इसके साथ ही 8वें दिन कंजक पूजन करने के लिए भी कहा है।

बता दें कि हाल ही में पायल मलिक ने काली माता की वेशभूषा धारण कर एक वीडियो बनाई थी। वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना समेत कई हिंदू सगंठन भड़क उठे। जिसके बाद उनके खिलाफ मोहाली के जीरकपुर में पुलिस को शिकायत भी दी गई।

पुलिस में शिकायत के बाद पायल मलिक अपने पति के साथ काली माता के अंदर पहुंची। जहां उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने की उनकी सोच नहीं थी। वह भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post