Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बड़ा हादसा, देर रात 100 साल पुरानी इमारत अचानक गिरी खस्ता हालत में थी इमारत, मौके पर मचीं अफरा-तफरी पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में बड़ा हादसा, देर रात 100 साल पुरानी इमारत अचानक गिरी

खस्ता हालत में थी इमारत, मौके पर मचीं अफरा-तफरी 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : लगातार बारिश के चलते कपूरथला में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। पूरे दिन चली बारिश के कारण पुरानी सब्जी मंडी में एक बेहद पुरानी इमारत अचानक गिर गई।

 

इस हादसे में इमारत के पास खड़े 2-3 बिजली के खंभे और तार भी टूट गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। गनीमत रही कि यह इमारत रात करीब 3:30 बजे गिरी, जिस कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि यह इमारत करीब 100 साल पुरानी थी, जहां पहले कभी एक बाली-भटूरे वाले की दुकान हुआ करती थी।

 

रात को गिरने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि अगर यह घटना दिन में होती तो भारी भीड़ के कारण बड़ा जानी नुकसान हो सकता था, क्योंकि सब्जी मंडी में सुबह से ही काफी लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर में मौजूद पुरानी और जर्जर इमारतों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254572

Share this Post