Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री के एक विभाग का बदला नाम,क्या रखा ? पढ़ें पूरी खबर

पंजाब सरकार ने अपने कैबिनेट मंत्री के एक विभाग का बदला नाम,क्या रखा ? 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन): पंजाब सरकार ने एक विभाग का नाम बदल दिया है। यह विभाग कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पास था, जिसका नाम बदल दिया गया है। प्रशासन सुधार एवं सूचना शिकायत विभाग का नाम बदल दिया गया है। अब यह विभाग सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीकी विभाग के नाम से जाना जाएगा।

इस संबंध में सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, मुख्यमंत्री की सलाह पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को आवंटित प्रशासनिक सुधार और शिकायत निवारण विभाग का नाम बदलकर अब सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीक विभाग कर दिया गया है।


44

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147286