Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोगा में दिन-दिहाड़े घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग

ख़बरिस्तान नेटवर्क, मोगा : मोगा में दिन-दिहाड़े घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की हुई है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संतोख सिंह के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है।

दोपहर 12 बजे के पास हुई फायरिंग 

चश्मदीदों के मुताबिक दोपहर करीब सवा 12 बजे के करीब कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुसे। घर में घुसने के बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी है। इस फायरिंग में संतोख सिंह को 4 गोलियां लगी हैं। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने

इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हथियारबंद 4 हमलावर पहले घर में  दाखिल हुए और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर तेजी से भागते भी दिखे।

इलाके में डर का माहौल

इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। लोग दहशत में हैं कि कैसे 4 लोग बिना किसी डर के घर में घुस जाते हैं और फिर अंधाधुंध गोलियां चलाकर मारकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस पहुंची घटना स्थल पर

इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है और वह अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221417

Share this Post