Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

गृहमंत्री अमित शाह के गांधी नगर लोकसभा क्षेत्र में आम आदमीं पार्टी हाईकमांड ने लगाई जगदीश समराय की ड्यूटी ।

समराए ने साथियों सहित पहुँच् कर गाँधी नगर में डेरा ।

पंजाब की तरह गुजरात में भी लागू होंगी जन हितैषी नीतियां. 
  जगदीश समराय 

 ਗਾਂਧੀ ਨਗਰ/ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ 22 जुलाई : गुजरात में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते पार्टी  हाईकमान ने जालंधर के सिनियर आप नेता जगदीश समराय की ड्यूटी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा क्षेत्र गांधी नगर के अंतर्गत आते विधानसभा इलाके सानंद में पार्टी का प्रचार-प्रसार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को लेकर को-ऑर्डिनेट की  जिम्मेदारी लगाई गई है। 
जगदीश समराय ने आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, पंजाब इंचार्ज इंचार्ज मनीष सिसोदिया, गुजरात प्रदेश इंचार्ज विधायक दिल्ली गोपाल राय, केबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत का को-ऑर्डिनेट सानंद लगाने के लिए धन्यवाद किया। 
जगदीश समराय ने अपने साथियों सहित सानंद पहुंच कर बताया कि सानंद विधानसभा चुनाव क्षेत्र बहुत बड़ा विधानसभा क्षेत्र है जिसमें 2 लाख 81 हजार 345 वोट है। लेकिन यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
आज चुनावी तैयारियों को लेकर हल्का इंचार्ज योगेश ठाकुर द्वारा रखी गई एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें को-आर्डिनेटर जगदीश समराय ने विशेष रूप से भाग लिया।
 इस बैठक में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
इस अवसर पर जगदीश समराय ने पार्टी पदाधिकारियों को बताया कि पंजाब में आप सरकार द्वारा लोक हितैषी नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं इसी का परिणाम है कि समय-समय पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी बड़ी लीड से विजयी हुए हैं। 
उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के गृहमंत्री का लोकसभा क्षेत्र होने के पश्चात भी यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ है,यहां के लोग मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में आप सरकार ने मुहल्ला क्लीनिक, महिलाओं को बस किराए में छूट,हर महीने बिजली के 300 यूनिट फ्री जैसी कई योजनाएं चलाई हुई हैं, यही नहीं अब तो पंजाब का हर निवासी 10 लाख रुपए तक कैश लैस इलाज पंजाब के किसी भी अस्पताल में करवा सकता है। 
उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में भी लोग आम आदमी पार्टी को जीताते हैं तो जल्द ही गुजरात के लोगों को पता चल जाएगा कि विकास किसको कहते हैं। उनको भी पंजाब जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218746

Share this Post