Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

27 जुलाई को नहीं होगा लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन

लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने 27 जुलाई को उद्घाटन करना था। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि इस एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि स्थगित करने के पीछे फिलहाल कोई वजह नहीं बताई गई है और न ही उद्घाटन की तारीख बताई गई है।

कहा यह जा रहा है कि बिहार चुनाव और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ अभी तक एयरपोर्ट के कई ऐसे बेहद महत्वपूर्ण काम बाकी हैं जिन्हें मुकम्मल किए बगैर उड़ानें शुरू नहीं हो सकती। इस बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी हैं।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने में कम से कम 4 से 5 महीने का समय और लग सकता है। अमर उजाला के ये मुद्दा उठाने के बाद विभागीय रिपोर्ट्स पंजाब और केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। पंजाब पुलिस के एएसआई प्रेम सिंह की चार सदस्यीय सुरक्षा टीम ही एयरपोर्ट की सुरक्षा कर रही है।

एयरपोर्ट पर पार्किंग बन चुकी है लेकिन किसी को ठेका आवंटित नहीं किया गया है। रेस्टोरेंट तो दूर कैंटीन तक नहीं है। रनवे एक्सपेंशन का काम चल रहा है, वैकल्पिक मार्ग निर्माणधीन है, सफाई बाकी है। जंगली घासफूस का एयरपोर्ट टर्मिनल के चारों और बिखराव है। इसे ही साफ करने में महीने से अधिक का समय और काफी मैन पावर की जरूरत है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post