Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ऑयल टैंकर ड्राइवर हड़ताल पर, दूध और सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान में

एक बार फिर से ऑयल टैंकर ड्राइवर  ने हड़ताल कर दी है। जिस कारण इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। पेट्रोल पंप यूनियन की हड़ताल पर जाने से रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई। वहीं अब मिजोरम सरकार पेट्रोल पंप यूनियन से बातचीत कर रही है। ताकि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाया जाए।

3 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी
मिजोरम में पिछले तीन दिन से ऑयल टैंकर ड्राइवर हड़ताल पर हैं। जिस कारण राजधानी आइजोल समेत 70 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राइ हो चुके हैं। हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रोजमर्रा की चीजें की सप्लाई भी ठप हो चुकी है। इस कारण सब्जी से लेकर हर चीज दोगुने दाम में बिक रही है।

स्कूलों की बसें बंद, 110 रुपए में बिक रहा है दूध
आइजोल में सभी सब्जियां 100 से 150 रुपए प्रति किलो से ऊपर बिक रही हैं। एक लीटर दूध का दाम भी 110 से 160 रुपए के बीच है। 50 रुपए किलो वाला में बिकने वाला चावल 75 रुपए में बिक रहा है। आइजोल और लुंग्लेई में स्कूल की बसें बंद कर दी गई हैं। बच्चे पैदल स्कूल जा रहे हैं या फिर स्कूलों ने छुट्‌टी कर दी है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258535

Share this Post