Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरदासपुर में पुलिस ने आरोपी किया एनकाउंटर, Punjab Watch दुकान पर चलाई थी गोलियां 

गुरदासपुर की पुलिस ने पंजाब वॉच की दुकान पर फायरिंग करने वाले आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सुबह-सुबह आरोपी को आरोपी का एनकाउंटर किया है। 

पुलिस ने लगाया हुआ था नाका
दरअसल पुलिस लगातार फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी सिलसिले में गुरदासपुर में जगह-जगह नाका लगाया हुआ था और चैकिंग की जा रही थी। सुबह-सुबह चैकिंग के दौरान ही पुलिस को एक बिना नंबर के बाइक दिखी तो उस पर शक हुआ।

पुलिस को आता देख उसने बाइक तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे दूसरी तरफ से भी घेर लिया। जब वह भागता हुआ बबरी बाईपास और नवीपरु के बीच गंदे नाले के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने को कहा।

पुलिस पर चलाई गोलियां
पुलिस के रुकने पर आरोपी ने पुलिस पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपी पर जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। पैर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज के कारण दहशत का माहौल बन गया। उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258535

Share this Post