Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को बारूद से उड़ाने की मिली धमकियां पुलिस ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के किए प्रबंध पढ़ें पूरी खबर

सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को बारूद से उड़ाने की मिली धमकियां

पुलिस ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के किए प्रबंध 

पढ़ें पूरी खबर 

 

अमृतसर: सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को बारूद से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद पुलिस द्वारा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के अंदर और बाहर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को पुलिस के डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ते और स्वैट टीम के कमांडो ने सर्च अभियान चलाया। घंटा घर के बाहर गोल्डन प्लाजा और सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के चारों और गलियारा की गहन चैकिंग की। वहां पर मौजूद संदिग्ध लोगों की चैकिंग की। बिना किसी काम के वहां पर घूम रहे लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में भी लिया गया। कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए धारा 107/151 और 109 के तहत भी कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रैंक के अधिकारी को सुरक्षा की कमांड सौंपी गई है। एआरपी, एंटी रॉयट टीम, कमांडो और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते को 24 घंटे तैनात किया गया है। हर संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254573

Share this Post