Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जाखड़ के अकाली दल के साथ गठबंधन के बयान पर गर्माई राजनीति, सुखबीर बादल ने दे दिया यह बड़ा बयान

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा-अकाली दल गठबंधन की वकालत की है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को दोबारा एक साथ आ जाना चाहिए। क्योंकि राज्य में एक बार फिर ऐसे हालात बन रहे हैं जैसे साल 1996 में थे। सांप्रादियक सौहार्द और शांति के लिए गठबंधन किया जाना चाहिए। दोनों दल एक साथ आएं जो आज की जरूरत है।

सुखबीर बादल ने कही यह बात
वहीं भाजपा के साथ गठबंधन पर सुखबीर बादल से सवाल किया गया तो न उन्होंने पूरी तरह से इनकार किया और न ही स्वीकार किया। सुखबीर बादल ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि देखते हैं कि आगे क्या होता है। इससे एक बार फिर पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

जाखड़ बोले- अगर जोड़ना था तो तोड़ा क्यों
वहीं इस मामले पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वे तो कई सालों से बोल रहे हैं। जाखड़ फ्यूडल माइंडेड हैं। अगर दोबारा से जोड़ना था तो पहले तोड़ा ही क्यों। दरअसल, इन्हें पहले लगा कि राज्य में अकेले सरकार बना लेंगे। लेकिन अब तो अपनी जमीन भी छिनती जा रही है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218824

Share this Post