Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

CBSE ने सभी स्कूलों को जारी किए यह दिशा-निर्देश, इस कारण लिया गया फैसला

CBSE ने सभी स्कूलों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही कहा है कि सीसीटीवी कैमरों की 15 दिन तक स्कूलों को रिकॉर्डिंग भी रखनी होगी। अगर आदेशों का उल्लंघन किया गया तो स्कूल पर एक्शन लिया जाएगा

स्कूल की एंट्री-एग्जिट पर हों कैमरे 
CBSE बोर्ड ने स्कूलों को कहा कि वह स्कूल के एंट्री पॉइंट और एग्जिट पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। इसके साथ ही स्कूल की लैब और क्लासरुम में भी कैमरे लगाएं। सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को 15 दिन तक संभाल कर रखना होगा और उसे डिलीट नहीं करना होगा।

इस कारण लिया गया फैसला
बताया जा रहा है कि CBSE ने यह फैसला बीते दिनों लगातार मिल रही धमकियों के कारण लिया है। क्योंकि आए दिन ईमेल से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है और स्कूल मैनेजमैंट को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

इसलिए सभी स्कूलों को कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है। ताकि वह संदिग्ध लोगों की पहचान कर सकें और लगातार मिल रही धमकियों पर लगाम भी लगा सकें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234137

Share this Post