Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

इस्कॉन मंदिर के रेस्टोरेंट में व्यक्ति ने खाया चिकन, रैपर बादशाह भड़के, दे डाला यह बयान

लंदन में इस्कॉन मंजिर के गोविंद रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस में एक शख्स चिकन खाता नजर आता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसकी खूब आलोचना की और कार्रवाई की मांग भी की। वहीं रैपर बादशाह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

चेहरे पर चप्पलों की जरूरत है


बादशाह ने एक्स पर लिखा कि यहां तक कि चिकन भी शर्मिंदा होगा। इस लड़के को चिकन की नहीं, चेहरे पर चप्पलों की भूख है। असल ताकत इस चीज की इज्जत करने में हैं, जिसे हम नहीं समझते हैं। 

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल रविवार को एक अफ्रीकन शख्स का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो शख्स इस्कॉन मंदिर के गोविंद रेस्टोरेंट में प्रवेश करता है। वो सीधे काउंटर पर पहुंचता है, जहां दो महिलाएं ऑर्डर ले रही थीं। वो शख्स उनसे पूछता है कि क्या ये वीगन रेस्टोरेंट है। इस पर एक महिला हां में जवाब देती है। आगे वो शख्स फिर पूछता है, मतलब यहां मीट नहीं है। इस पर महिला कहती है, मीट नहीं, प्याज नहीं, लहसुन नहीं।

दो तीन बार यही सवाल करने के बाद वो शख्स अपने हाथ में रखे एक पॉलीबैग से केएफसी का बॉक्स निकालता है और वहीं चिकन खाना शुरू कर देता है। ये देखकर वहां खड़ी महिला डर जाती है। वो लगातार उस लड़के को वहां से निकलते की हिदायत देती है, लेकिन लड़का हर बात नजरअंदाज कर वहीं चिकन खाता रहता है। इस दौरान देखा जा सकता है कि लड़के के पास खड़ा एक आदमी भी उसे साफ शब्दों में कहता है कि ये एक शाकाहारी रेस्टोरेंट है, आप यहां नॉनवेज नहीं खा सकते, लेकिन वो लड़का कुछ सुनने को तैयार नहीं था।
 


99

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146909