Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार ने स्कूलों का नाम बदला, इन हस्तियों के नाम पर रखा

पंजाब सरकार ने कई स्कूलों का नाम बदल दिया है। इन स्कूलों का नाम प्रतिष्ठित हस्तियों और स्वतंत्रता सैनानियों के नाम पर रखा गया है। स्कूलों में उनके इतिहास, तस्वीरें और जीवनियां प्रदर्शित की जाएंगी। पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने इसका ऐलान किया है।

हरजोत बैंस ने कहा कि ब्यास के सरकारी स्कूल का नाम एथलीट फौजा सिंह के नाम पर रखा जाएगा। वहीं खटकड़ कलां स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा तो वहीं प्रसिद्ध लेखिका बलवंत गार्गी के नाम पर भी स्कूल का नाम रखा जाएगा।  25 और स्कूलों का नाम बदला जाएगा, जिनमें हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान में बनाए गए स्कूल भी शामिल हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post