Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिनदहाड़े वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग… मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी पढ़ें पूरी खबर

दिनदहाड़े वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग… 

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी 

पढ़ें पूरी खबर 

 

अमृतसर ( राजन ) : अमृतसर के जंडियाला गुरु में आज बड़ी बारदात सामने आई है। बता दें कि अज्ञात हमलावरों द्वारा एक वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक घायल वकील की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन की तरह अपने घर से अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। जैसे ही लखविंदर सिंह की कार जंडियाला गुरु के पास पहुंची, पहले से घात लगाए तीन युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

 

वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंची जंडियाला पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में न तो किसी पुरानी रंजिश और न ही फिरौती या पेशे से जुड़ी दुश्मनी के संकेत मिले हैं। इससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

 

इसके साथ ही जंडियाला के डीएसपी रविंद्र सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268026

Share this Post