Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में कोर्ट जा रहे वकील पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, पहले से ही घात लगाकर बैठे थे 

अमृतसर के जंडियाला गुरु में सोमवार सुबह एक वकील पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि लखविंदर सिंह अपनी कार से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में उनके हाथ पर तीन गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद उनकी कार एक दुकान से टकरा गई। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में न तो कोई पुरानी रंजिश सामने आई है और न ही फिरौती से जुड़ा कोई मामला सामने आया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान की कोशिश जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267984

Share this Post