Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में जम्मू तवी एक्सप्रैस ट्रेन में अचानक निकलने लगा धुआं, पैसेंजर्स के फूले हाथ पैर

पंजाब में सुबह-सुबह जम्मू तवी एक्सप्रैस ट्रेन में अचानक से धुआं निकलने लग गया। जिस कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। जैसे ही ट्रेन में सवार पैसेंजर्स को इस बारे में पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन की मुरम्मत की और फिर इसे दोबारा रवाना किया।

फिरोजपुर के लिए निकली थी ट्रेन
दरअसल जम्मू तवी एक्सप्रैस ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन से सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही यह भोकड़ा गांव के पास पहुंची थी तब ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने का फैसला किया।

इस कारण निकला था धुआं
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोच की बेल्ट गर्म हो गई थी। जिसकी वजह से कोच से धुआं निकलना शुरू हो गया था। पर ट्रेन के लोको पायलट को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत ट्रेन रोकने का फैसला किया। हालांकि ट्रेन को मुरम्मत करके दोबारा आधे घंटे बाद रवाना कर दिया गया।

गरीब ट्रेन से भी निकला था धुआं
आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के अजमेर में गरीब रथ ट्रेन में भी धुएं निकला था। हालांकि तब ट्रेन के इंजन से धुआं निकल था, जिस वजह से ट्रेन को रात में ही रोकना पड़ा था। ट्रेन के अंदर बैठे पैसेंजर्स को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post