Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लूट की फिराक में घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर

लूट की फिराक में घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : थाना रामा मंडी पुलिस ने लूट की योजना बना रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपित की पहचान भूरमंडी निवासी रमन के रूप में हुई है।

थाना रामा मंडी में तैनात एएसआइ विपिन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि धन्नोवाली इलाके में एक संदिग्ध युवक लूट की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में छापामारी की और रमन को मौके से काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो छीना हुआ था।

आरोपित से एक छीना मोबाइल फोन भी हुआ बरामद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि उसने मोबाइल कब, कहां और किससे छीना था। साथ ही पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि क्या वह किसी लूटपाट गिरोह से जुड़ा हुआ है या अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267983

Share this Post