Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

युवाओं को जागरूक करते हुए शिवसेना समाजवादी ने फूंका नशों का पुतला

नशा समाज के लिए चिंता का विषय: रिंकू

जालंधर, 20 जुलाई (सोनू ) : शिवसेना समाजवादी ने बस्ती बावा खेल में नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत पुतला फूंक कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर शिवसेना उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रधान राजेश रिंकू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में युवाओं की एकत्रता हुई, जिसके बाद रैली निकालते हुए मुख्य सड़क पर नशे का पुतला फूंका गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज व चेयरमैन हनी भारद्वाज के दिशा-निर्देशों पर चलाई जा रही इस मुहिम में बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रदर्शन में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारी, वार्ड प्रधान और सीनियर नेता शामिल रहे।
राजेश रिंकू ने कहा कि नशा युवाओं को खोखला कर रहा है और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। शिवसेना समाजवादी की ओर से यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए प्रयास लगातार तेज किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं और युवाओं ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने के लिए यह मुहिम आगे और तेज़ की जाएगी।
इस मौके पर जिला सचिव सुलेख कालिया, सौरव कुमार, सन्नी कुमार, ओम कुमार, अजीत सिंह, प्रधान अजय कुमार, प्रेम कुमार, शाम सुंदर, सोमराज, अभी कुमार, सहिल, सलीम, राजा शाह, अजय, रोहन, राहुल, लवप्रीत, आशीष, विशाल, बादल, तनव, राजकुमार, संदीप रॉकी, चन्नू, करन, संजु, अभिषेक, रवि, मुकुल, मिथुन, सोनू, ललतू, अरविंदर दीक्षित के साथ महिला विंग से मुस्कान और नैंसी चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
----------
पूतला फूंक प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेता राजेश रिंकू, सुलेख कालिया व अन्य।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post