Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

2 भाईयों ने एक ही लड़की से की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो, देखें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। जहां दो भाइयों ने एक ही लड़की से शादी रचाई है। यह शादी पुरानी परंपरा को निभाते हुए की गई और अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

 

धूमधाम से हुई शादी 
यह मामला सिरमौर जिले के शिलाई इलाके का है। यह शादी 12 से 14 जुलाई तक धूमधाम से हुई। तीन दिनों तक चली इस शादी में भी रस्में पूरी की गईं। आखिरी दिन जब दूल्हा-दुल्हन दोनों अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर आए, तो शादी में मौजूद लोग दंग रह गए।बताया जा रहा है कि यह शादी शिलाई गाव के थिंडो परिवार में हुई।

तीनों पढ़े-लिखे
दोनों भाइयों की शादी कुन्हाट गाव की बेटी से हुई। खास बात यह है कि तीनों ही पढ़े-लिखे हैं और अमीर परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। जानकारी के अनुसार, एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा दूल्हा विदेश में काम करता है।

परिवार में एकता बनी रहती
हाटी समुदाय की परंपरा के अनुसार इस तरह की शादियां पहले भी होती रही हैं और इन्हें समाज का उज्जवल पक्ष माना जाता है। इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि इससे परिवार में एकता बनी रहती है और संपत्ति का बंटवारा नहीं होता। परिवार के साथ-साथ पूरा गाव भी इस शादी में शामिल हुआ। पूरे कार्यक्रम का एक वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post