Thu, 18 Jun 2026

पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में, पैसे ले रही महिला तहसीदार को किया सस्पेंड

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपना रखी है। इसी के तहत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए एक महिला तहसीलदार सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रिश्वत लेने के आरोप में की गई है। सस्पेंड तहसीलदार गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसवीर कौर है।

दरअसल यह फैसला तहसीलदार की एक वीडियो के बाद लिया गया है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। वीडियो में जसवीर कौर एक पटवारी से पैसे लेती दिख रही हैं। 

एक्शन लेने के बाद एडिशनल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और ऐसे मामलों को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। फिलहाल सरकार ने मामले में सरकार ने मामले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंप दी है। 
 


940

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167674