Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

600 पैसेंजर्स को लेकर जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, पैसेंजर्स में मची अफरा-तफरी, देखें Video

राजस्थान में 600 पैसेंजर्स को लेकर जा रही गरीब रथ ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया और वह इधर-उधर भगाने लगे। जैसे ही ट्रेन के लोको पायलट को आग लगने का पता चला तो उसने ट्रेन को रोक दिया, जिसके बाद पैसेंजर्स को उतारा गया और आग को बुझाने का काम शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

 

???? #बड़ी_खबर | #ब्यावर#सेंदड़ा #स्टेशन पर #गरीब_रथ #एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठा।
ट्रेन से धुआं उठने से, मचा हड़कंप।
सभी यात्री सुरक्षित।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।
तकनीकी खराबी की आशंका।#ब्यावर #गरीबरथ #trainfire #IndianRailways pic.twitter.com/H2gvv311Yl

— Chandra Shekhar Vyas (@Vyas_Jodhpur) July 19, 2025

इंजन से अचानक निकलने लगा था धुआं
बताया जा रहा है कि अल सुबह साढ़े 3 बजे गरीब रथ ट्रेन के इंजन से धुआं निकलने शुरू हो गया था। जिसके बाद इंजन में आग लग गई। गनीमत रही कि आग इंजन से डिब्बों की ओर नहीं पहुंची। तुरंत अजमेर में अधिकारियों को इसकी दी गई। वहीं, दूसरी ट्रेनों को कम स्पीड से निकाला गया। हालांकि इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। 

रेलवे इंजन को हटाने में जुटा
रेलवे प्रशासन इंजन को हटाकर ट्रैक को साफ कराने और आवाजाही को सामान्य करने की कोशिश में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार रूट पूरी तरह बंद नहीं किया गया था। गरीब रथ मुंबई के बांद्रा और दिल्ली के सराय रोहिल्ला जंक्शन के बीच चलती है। रात करीब 11.30 बजे आबू रोड से रवाना होने के बाद सीधा सुबह 3.45 बजे अजमेर पहुंचती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post