Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर वेस्ट हल्के में भाजपा का किला हुआ मजबूत,सुमन राणा आप छोड़ दुबारा भाजपा में हुई शमिल*

*जालंधर वेस्ट में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर लगा प्रश्न चिन्ह--शीतल अंगुराल*

जालंधर आज तिथि 17 जुलाई (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी को वेस्ट हल्के में मजबूती मिलते हुए पार्टी की पुरानी कर्मठ नेत्री सुमन राणा ने आप पार्टी पार्टी छोड़ कर दुबारा भाजपा ज्वाइन कर ली है।इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल वेस्ट हल्के के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस मौके शीतल अंगुराल ने भाजपा जॉइन करने पर उनका हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।शीतल अंगुराल ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर वेस्ट के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के के पिछड़ेपन और लगातार अनदेखी को देखते हुए लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।इस अवसर पर सुमन राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर दुबारा भाजपा में वापसी की है।इस मौके भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शमा चौहान,महामंत्री शालू,मंडल 10 अध्यक्ष मनीष बल,महामंत्री सुनील चोपड़ा,उपाध्यक्ष किरण भगत,मीडिया इंचार्ज अभी बेदी,मंडल 2 अध्यक्ष नीलम,मंडल 7 की उपाध्यक्ष चंचल,डॉक्टर शशि भगत, नीलम सोढ़ी,किरण, पूनम, मनीषा,संतोष,श्रेष्ठा आदि उपस्थित  रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post