Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राजस्थान में 9 साल की बच्ची को स्कूल में आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते हुई मौ'त

राजस्थान के सीकर में बुधवार को स्कूल में 9 साल की बच्ची की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने जैसे ही स्कूल में अपना लंच बॉक्स खोला तो वह जमीन पर गिर गई। जहां उसे अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती ईलाज के बाद बच्ची नॉर्मल हो गई। लेकिन बाद में थोड़ी देर बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि बच्ची का नाम प्राची है और वह चौथी क्लास में पढ़ती है। मंगलवार को 11 बजे लंच ब्रेक के दौरान टिफिन बॉक्स खोल रही थी। इसी दौरान वह गिर गई, जिसके बाद स्कूल टीचर्स उसे लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां शुरूआती ईलाज के बाद वह ठीक हो गई थी। हालांकि डॉक्टर ने बच्ची को सीकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सीकर ले जाते समय बच्ची की रास्ते में ही मौत हो गई। 

इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ. आरके जांगिड़ ने बताया कि बच्ची को उनके पास बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। शुरूआती ईलाज के बाद उसे सीकर रेफर किया गया था, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी कम उम्र में हार्टअटैक आ जाएगा। उसके एक छोटा भाई अक्षत (4) है, जो यूकेजी में पढ़ता है। प्राची के पिता पप्पू कुमार गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259709

Share this Post