Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में फिर सुबह-सुबह चली गोलियां, दहशत में बाजार के दुकानदार, देखें Video

पंजाब में एक बार फिर सुबह-सुबह बाजार में गोलियां चली हैं। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर के बाजार में सुबह-सुबह बाइक पर आए दो हमलावरों ने पंजाब वॉच कंपनी की दुकान पर गोलियां चला दी। गोलियां चलाने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदारों में दहशत फैल गई और सभी बाहर इकट्ठे हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे हमलावरों ने दुकान पर गोलियां चलाई हैं। जिस दौरान हमलावर ने दुकान पर गोलियां चलाई थी, उस समय दुकान में कई लोग मौजूद थे। पर गनीमत रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी और सभी सुरक्षित हैं। पर गोली चलने के बाद बाजार में भगदड़ भी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

घटना के बाद बाजार के दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बाजार के लोगों से मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267984

Share this Post