Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

वडोदरा के बाद गुजरात में एक और पुल गिरा, हादसे में बाल-बाल बचे लोग, देखें Video

गुजरात में एक और पुल टूट गया है। जिस कारण 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए। पर राहत की बात यह है कि सभी को बचा लिया गया है और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह पुल जूनागढ़ के अजाज गांव में हुआ है। यह पुलिस केशोद को माधवपुर से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।

वडोदरा के गंभीरा ब्रिज को तूटे अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ हे, जुनागढ के मांगरोल के पास ब्रिज के रिपेरिंग काम के दौरान ब्रिज तूटा। बच्चे समेत 8 लोग नदी में गिरे थे।

गनीमत रही की हादसे में किसी का मौत नहीं हुई हे। pic.twitter.com/S073lIsHpE

— Gopi Maniar ghanghar (@gopimaniar) July 15, 2025

चल रहा था मुरम्मत का काम
बताया जा रहा है कि पुल पर सुबह से मुरम्मत का काम चल रहा था। पर तभी अचानक पुल का एक स्लैब ढगह गया। उसी स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे और वह भी नीचे नदी में गिर गए। इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई है। नदी में गिरे लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।

एक हफ्ते में दूसरा पुल गिरा
आपको बता दें कि गुजरात में एक हफ्ते के अंदर दूसरा पुल टूटा है। इससे पहले 9 जुलाई को वडोदरा का ब्रिज पुल टूटा था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।  45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है।
 


48

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146932