Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Bombay Stock Exchange को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी मिल चुकी है

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलने के बाद बम स्कवॉड टीम को मौके पर बुलाया गया और पूरी बिल्डिंग की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी अनजान शख्स की तरफ से यह धमकी भरी ईमेल आई है। 

BSE को धमकी मिलने के बाद वहां के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बम स्कवॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पहले बिल्डिंग को खाली करवाया। फिर उसके बाद पूरे कैंपस की अच्छी तरह से चैकिंग की। हालांकि चैकिंग के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमकी भरी इमेल कॉमरेड पिनाराई की तरफ से भेजी गई है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इसके साथ ही आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि ईमेल कहां से भेजी गई है।

आपको बता दें कि धमकी मिलने का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। बीते दिनों दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं मुंबई में भी स्कूलों को यही धमकी दी गई थी। देर शाम पंजाब में गोल्डन टेंपल को भी बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234127

Share this Post