Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

श्री दरबार साहिब को RDX से उड़ाने की धमकी E-mail मिलते ही मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

श्री दरबार साहिब को RDX से उड़ाने की धमकी

E-mail मिलते ही मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

पढ़ें पूरी खबर 

अमृतसर (राजन) : श्री दरबार साहिब में आर.डी.एक्स. ब्लास्ट करने की धमकी देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेज कर ये धमकी दी है। इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एहतियात के तौर पर श्री दरबार साहिब के सभी प्रवेश द्वारों, परिक्रमा, लंगर हॉल और सराय में टास्क फोर्स तैनात कर दी है और जांच की जा रही है।

एस.जी.पी.सी. द्वारा पुलिस को इस ईमेल के बारे में सूचित कर दिया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218650

Share this Post