Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कल से Tatkal Ticket  टिकट बुक करना हो जाएगा आसान, नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा माथापच्ची

15 जुलाई यानि के कल से रेलवे की तत्कला टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए  IRCTC की वेबसाइट या एप पर आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से जुड़ा OTP भी लगेगा।

रेल मंत्री ने दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था  कि इस तत्काल टिकट बुकिंग कराने के लिए अब ई-आधार कार्ड वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को ही कंफर्म टिकट मिल पाएगी। वहीं फर्जी आईडी, एजेंट्स की धांधली, बॉट्स की बुकिंग पर लगाम लगेगी। जिससे आम लोगों को टिकट निकालना आसान हो जाएगा। यह नियम इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा।

जानें क्या है नया नियम
नए नियम के मुताबिक अब तत्कल टिकट बुकिंग के समय रेलवे यात्रियों को ई-आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन करान जरूरी होगा। इसका मतलब है कि IRCTC अकाउंट के साथ आपका आधार जुड़ा होना चाहिए। तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट बुक करने की इजाजत होगी।  

ऐसे की जाएगी बुकिंग
तत्काल टिकट बुकिंग विंडो खुलने के शुरूआती 10 मिनट में बॉट्स और दलालों की एंट्री बंद होगी। वहीं जिनके आधार कार्ड लिंक है उन यूजर्स को टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी मिलेगा, जिसके बाद वेरिफिकेशन होने के बाद टिकट बुक हो जाया करेगी। 

इस कारण लाया गया नियम 
दरअसल तत्काल टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए यह नियम लाया गया है। रेलवे के मुताबिक ऑनलाइन तत्काल टिकटों में काफी ज्यादा तो पहले 10 मिनट में ही बिक जाते हैं। जिसमें एजेंट्स और बॉटस शामिल होते हैं। इन्हीं को रोकने के लिए यह नियम लाया गया है। पिछले एक साल में IRCTC ने 3.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी ब्लॉक की हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266641

Share this Post