Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

25 साल की मशहूर मॉडल ने किया सुसाइड, पुलिस को घर से मिला सुसाइड नोट

25 साल की फेमस मॉडल सैन रेचल ने सुसाइड कर लिया है। सैन रेचल पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती थीं। पुलिस को शक है कि भारी कर्ज और तनाव के कारण उन्होंने ये कदम उठाया होगा। सैन ने रविवार को JIPMER अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री में गम का माहौल है। रेचल की मौत के बाद पुलिस जांच कर रही है।

पिछले साल ही शादी हुई
मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं है। जांच में सामने आया है कि कई फैशन शो आयोजित करने के दौरान हुए नुकसान के कारण यह सुसाइड किया होगा। मॉडल रेचल सैन की पिछले साल ही शादी हुई थी। 

साथ ही जांच में सामने आया है कि सैन रेचल ने अपने काम के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने गहने गिरवी रखे थे। बताया जा रहा है सैन रेचल का किडनी की समस्या के कारण पिछले कुछ दिनों से उनका JIPMER अस्पताल में इलाज चल रहा था। यह भी सामने आया है कि रेचल ने घर ब्लड प्रेशर की गोलियां खाकर सुसाइड किया है।

रंग की परवाह किए बिना अलग पहचान बनाई
मॉडलिंग जगत में सैन रेचल उर्फ शंकर प्रिया ने रंग की परवाह किए बिना अलग पहचान बनाई थी। 2020-2021 में मिस पांडिचेरी, 2019 में मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु और उसी वर्ष मिस बेस्ट एटीट्यूड सहित कई खिताब जीत चुकीं रेचल ने ब्लैक ब्यूटी श्रेणी में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259712

Share this Post