Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांगड़ा में गुजराती नौजवान की पैराग्लाइडिंग के दौरान मौ'त, बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ हादसा

हिमाचल के कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें गुजरात के सैलानी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश राजेश भाई 25 साल के रुप में हुई है। हादसा रविवार दोपहर साढ़े 3 बजे के आस-पास हुआ है। वहीं हादसे में पैराग्लाइंडिंग पायलट सुरक्षित है।

उड़ान के दौरान बैलेंस बिगड़ा
वहां पर मौजूद लोगों के मुताबिक रविवार दोपहर साढ़े 3 बजे उसने उड़ान भरी थी। लेकिन पैराग्लाइडिंग के उड़ान भरने के साथ ही उनका बैलेंस बिगड़ गया। जिस कारण वह नीचे गिर गए। गिरने के बाद सतीश के सिर से काफी ज्यादा खून बहने लग गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं कि जब पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा हुआ हो। इससे पहले भी पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे हो चुके हैं और लोगों की मौत भी हो चुकी है। बार-बार हादसे होने के बावजूद न तो प्रशासन और न ही पर्यटन विभाग इस पर कोई सख्त कदम उठा रहा है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261842

Share this Post