Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पूर्व सांसद सुशील रिंकू के घर के पास दिखे हथियारबंद नौजवान, CCTV फुटेज आई सामने

जालंधर में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि हथियारों से लैस होकर कुछ नौजवान अल सुबह दिखाई दिए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक हथियार लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान युवक गालियां निकाल रहे है। 

घटना अल सुबह 3.52 मिनट की है। इस दौरान नौजवान गालियां निकालते हुए कहते हैं कि किसी को कह रहे है कि बदमाशों से पैसे लेने वह बंद कर दें, नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा। सूत्रों के अनुसार गैंग में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। जिसके बाद एक गैंग ने दूसरी गैंग को धमकी दी है। 

वहीं दूसरी ओर देर रात ही भार्गव कैंप में दो पक्षों में खूनी झड़प हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। 

जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन सरेआम हथियार लेकर अल सुबह नौजवानों का घूमना पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, भाजपा नेताओं के घर के पास ऐसे युवकों का घूमना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post