Sat, 21 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

अश्विनी शर्मा के पास पार्टी को मजबूत करने का अपार अनुभव और क्षमता:-राकेश राठौर

जालंधर 13 जुलाई (सोनू) : भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करने पर अश्वनी शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राकेश राठौर ने कहा कि अश्वनी शर्मा के पास पार्टी को मजबूत बनाने का अपार अनुभव और क्षमता है, उनका प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ गहरा रिश्ता और जुड़ाव है और वे पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और भाजपा अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में अपने संगठन को मजबूत बनाएगी और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगी।
राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ मिलकर पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए दिन रात काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा की नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति पंजाब में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम । 


193

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 148089