Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर जीवन लीला की समाप्त  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर जीवन लीला की समाप्त 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत शंकर गार्डन कॉलोनी से सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां घर में आया का काम करने वाली प्रवासी लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवती की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। युवती कोठी में काम करती थी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया 18 वर्षीय लड़की शिवानी ने जीवनलीला समाप्त कर ली है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की सूचना दे दी है। मृतक लड़की यहां पर कोठी में काम करती थी और यहीं रह रही थी। परिवारिक सदस्यों को घटना की सूचना मिली और मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच अधिकारी को बताया कि लड़की काफी समय से परेशान रह रही थी। वहीं परिवार ने मामले में कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266274

Share this Post