Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पाकिस्तान पर बलोच आर्मी का हमला, 50 सैनिकों और 9 ISI एजेंट को मार गिराया

 

बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान आर्मी पर एक बार फिर से घातक हमला किया। बलोच आर्मी ने पाकिस्तान सेना पर हमला करते हुए उनके 50 सैनिकों को मार गिराया है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसी के 9 एजेंट्स भी इसमें मारे गए हैं। कहा जा रहा है कि इस हमले में 51 से ज्यादा जवान जख्मी भी हुए हैं।

3 दिन तक लगातार किए हमले
बलोच आर्मी ने दावा किया कि 9 जुलाई से 11 जुलाई तक पाक सेना के 84 ठिकानों पर हमला किया गया। उसने पाकिस्तान के खनिजों और गैस टैंकरों को निशाना बनाया है। बलोच आर्मी ने पाक सैनिकों के 5 ड्रोन को भी मार गिराया। बलोच आर्मी के लगातार हमले के कारण पाकिस्तान अब चिंता में पड़ गया है।

पाक सेना पर 30 हमले किए
बलोच आर्मी का दावा है कि उसने 3 दिन के अंदर पाकिस्तान सेना पर 30 से बार हमले किए हैं। यह हमले इतने घातक थे कि पाक सैनिकों को बचने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं मिल रहा है। इस हमले के दौरान पाक पुलिस के 2 चैक पोस्ट और सेना के 4 चैक पोस्ट तबाह कर दिए हैं।

पाकिस्तान से अलग होने की कर रहा है मांग
आपको बता दें कि बलोचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहा है। पिछले कई सालों से वह अपनी आजादी के लिए पाकिस्तान से लड़ रहा है। क्योंकि पाकिस्तानी बलोच लोगों पर जुल्म करते हैं और प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। बलोच आर्मी का कहना है कि न तो हमें पंजाबी आती है और न ही उर्दू हमारी जुबान उनसे अलग है। पर हमें जुल्म किया जा रहा है, इसलिए हम अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258089

Share this Post