Fri, 19 Jun 2026

*व्यापारियों का भाजपा शासित राज्यों में  विकास पंजाब मे सर्वनाश पर तुली भगवंत मान सरकार-अशोक सरीन हिक्की* 

 भाजपा दुकानदारो पर जी.एस.टी डिपार्टमेंट की हर रोज छापेमारी का कड़े शब्दों में निंदा की* 

जालंधर 10 जुलाई  (सोनू) : भाजपा महामंत्री अशोक सरीन ने आज जालंधर में फगवाड़ा गेट में बिजली के समान के व्यापारियों को जी.एस.टी डिपार्टमेंट द्वारा  परेशान किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी डिपार्टमेंट द्वारा व्यापारियों की दुकानों पर बेवजह रेड की जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है। महामंत्री अशोक सरीन ने कहा कि पूरे देश में जिस जिस राज्य में भाजपा की सरकार है उसे राज्य में व्यापार और व्यापारियों का विकास हो रहा है और पंजाब में पंजाब सरकार और जी.एस.टी डिपार्मेंट के रवैया के कारण व्यापारियों का सर्वनाश हो रहा है उन्होंने कहा कि आने वाला समय त्योहारों का समय है और व्यापारियों ने त्योहारों के मध्य नजर अपने सम्मान को स्टोर करना होता है जिससे कि पूरे जालंधर के वासी त्योहारों को अच्छे से मना सके परंतु जी.एस.टी विभाग के रवैया के कारण आज व्यापारियों में रोष पनप रहा है जालंधर के व्यापारियों का कहना है कि अगर जी.एस.टी डिपार्मेंट का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब सभी व्यापारी अपनी दुकानों को ताले लगाकर चाबियां पंजाब सरकार को सौंप देंगे
अशोक सरीन ने कहा कि व्यापारियों को पहले से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, और जी.एस.टी डिपार्टमेंट की ऐसी कार्रवाई से उनकी समस्याएं और बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए और उन्हें परेशान करने वाली ऐसी कार्रवाइयों को रोकना चाहिए।
भाजपा महामंत्री ने कहा कि जी.एस.टी डिपार्टमेंट को व्यापारियों के साथ सहयोग करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उन्हें परेशान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारियों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।
अशोक सरीन ने सरकार से मांग की कि जी.एस.टी डिपार्टमेंट की ऐसी कार्रवाइयों की जांच की जाए और व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 


1370

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167857