Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की फगवाड़ा मार्किट में GST टीम की रेड, दुकानदारों ने गुस्से में बंद की दुकानें

जालंधर में आज एक बार फिर से जीएसटी टीम ने दुकानदारों पर रेड की है। इस बार फगवाड़ा गेट की गुरु नानक मोबाइल की दुकान पर यह रेड की गई है। जिसके विरोध में सभी दुकानदारों ने फगवाड़ा गेट मार्किट को बंद कर दिया है और जीएसटी टीम की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

दुकान बंद कर करेंगे प्रदर्शन
दुकानदारों ने कहा कि वह एसोसिएशन के साथ मीटिंग करके एक बार फिर से विचार करेंगी। अगर प्रशासन के साथ सहमति नहीं बनी तो वह जल्द दुकानें बंद करके प्रदर्शन करेंगे। दुकानदार पहले से ही काफी परेशान है और ऊपर से जीएसटी टीम की तरफ से अचानक आकर रेड की जा रही है।

दुकानदारों ने दी चेतावनी
मार्किट के दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह से लगातार से चलता रहा तो वह जल्द दुकानें बंद करकें चाबियां प्रशासन को दे देंगे। अगर किसी दुकानदार को लेकर उनके पास सूचना है तो उसे बुलाकर विभाग की तरफ बात की जाए, लेकिन दुकान पर आकर रेड करना गलत है। 

सहदेव मार्किट में भी हुई थी रेड
आपको बता दें कि जीएसटी टीम ने कुछ दिन पहले सहदेव मार्किट में भी रेड की थी। वहां भी दुकानदारों की तरफ से उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। दुकानदारों ने अधिकारियों को कैद भी कर लिया था। हालांकि जीएसटी अधिकारियों का कहना था कि वह सिर्फ सर्वे करने के लिए आए थे। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258089

Share this Post