Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बच्चों को स्कूल ले जा रही बस हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, कई जख्मी

हरियाणा के भिवानी में सुबह सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी और रास्ते में अचानक दूसरी बस सामने आ गई। दूसरी बस से टक्कर न हो, इस कारण ड्राइवर ने स्कूल बस को खाई में उतार दिया। जिस कारण बस में बैठे स्कूल बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में कई स्कूली बच्चे जख्मी हो गए हैं।

अचानक सामने आ गई बस
जानकारी के मुताबिक बवानीखेड़ा जा रही स्कूल बस में 50 स्कूली बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान बस के सामने एक दूसरी प्राइवेट बस आ गई। उसे बचाने के चक्कर में स्कूल बस के ड्राइवर ने कट मारा और बस को सड़क किनारे गहराई में उतार दिया। इस दौरान बस में बैठे बच्चे चिल्लाने लगे। हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं और कुछ को मामूली चोटें आई हैं।

8 फीट गहरी थी खाई 
स्कूल बस ड्राइवर ने जिस खाई में बस को उतारा वह 8 फीट गहरी थी। गनीमत रही की स्कूल बस खाई में जाकर पलटी नहीं वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था और जानी नुकसान भी हो सकता था। घटना के बाद पुलिस और गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस से बच्चों को निकाला।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256418

Share this Post